जमशेदपुर : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के अधिवेशन में संगठन की जमशेदपुर शाखा पर पुरस्कारों की झड़ी सी लग गई. सत्र 2024-25 के कार्यकाल के लिए जमशेदपुर शाखा ने अनेक पुरस्कार बटोरे. झारखण्ड प्रांतीय अधिवेशन में आज 85 शाखाओं के बीच वार्षिक पुरस्कार वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

अश्विनी अग्रवाल ने बताया कि ये सारे पुरस्कार शाखा के हर एक सदस्य की मेहनत का नतीजा हैं. उन्होंने हर समय साथ देने एवं पूरे प्रांत में जमशेदपुर शाखा का परचम लहराने वाले हर युवा साथी को विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया. उन्होंने जमशेदपुर शाखा को हमेशा प्रोत्साहित करने के लिए प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता एवं उनकी पूरी टीम का भी आभार जताया, साथ ही शाखा को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए उन्होंने जमशेदपुर शाखा के पूर्व अध्यक्ष सह मार्गदर्शक संदीप मुरारका, मंटू अग्रवाल, प्रमेन्द्र शर्मा, सुरेश शर्मा लिप्पू, उमेश खिरवाल, अनिल मोदी, दिनकृत अग्रवाल, पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष सह युवा रत्न अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, टाटानगर अचीवर्स शाखा अध्यक्ष अंशुल रिंगसिया आदि के महत्वपूर्ण योगदान को भी याद किया. (नीचे भी पढ़ें)

उक्त कार्यक्रम में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र भट्टड़, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अरुण गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया, सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष सह राष्ट्रीय प्रशिक्षण अकादमी के सदस्य विजय आनंद मूनका, मंडल 3 के उपाध्यक्ष हर्ष सुल्तानिया, प्रांतीय महामंत्री सार्थक अग्रवाल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुगम सरायवाला के साथ कई राष्ट्रीय और प्रान्तीय पदाधिकारियों के साथ समाज के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे. (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर शाखा से निवर्तमान अध्यक्ष दिनकृत अग्रवाल, उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, वर्तमान सचिव सह नवनिर्वाचित अध्यक्ष विकास शर्मा, मुखपत्र संयोजक आशुतोष काबरा, अमृतधारा संयोजक हेमन्त गुप्ता, राजनीतिक चेतना संयोजक अनूप शर्मा, रक्तदान संयोजक गौरव अग्रवाल, नीरज शर्मा, जीतेश अग्रवाल, चेतन गर्ग, यु कौशल नागेलिया, उत्तम शर्मा, आनंद सारस्वत, मनोज अग्रवाल, सागर जालान, युवा आनंद सारस्वत आदि उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
जमशेदपुर शाखा को निम्न पुरस्कार प्राप्त हुए : सर्वश्रेष्ठ शाखा – जमशेदपुर शाखा, सर्वश्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष – अश्विनी अग्रवाल, विशिष्ट अध्यक्षीय पुरस्कार – आशुतोष काबरा, प्रांतीय अधिवेशन नामकरण – हेमन्त अग्रवाल, सर्वाधिक अमृतधारा, उत्कृष्ट मुखपत्र प्रकाशन, प्रांतीय खेलकूद आयोजन, साइक्लोथॉन आयोजन, मंच स्थापना दिवस में सहभागिता, एव्री किड हेल्दी किड का आयोजन




