जमशेदपुर : रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने एक बार फिर से साफ किया है कि जो भी सिक्के जारी किए गए हैं वह सारे सिक्के बाजार में चलेंगे. जमशेदपुर निवासी नागरिक शशांक शेखर सवाई की शिकायत के बाद रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने यह आदेश जारी किया है. (नीचे भी पढ़े)
इसमें बताया क्या है कि वर्तमान में 50 पैसे, 1, 2, 5 और 10 और 20 रूपये के सिक्के रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा जारी किए गए हैं. सभी तरह के साइज और सभी तरह के वजन वाली यह सिक्के चलंत है और इसको सभी को मंजूर करना होगा. शशांक शेखर की ओर से या शिकायत की गई थी कि कई दुकानदार और कई बाजारों में कई सारे सिक्के नहीं लिए जा रहे हैं और यह अफवाह उड़ाया गया है कि इस तरह के सिक्के अब नहीं चलते हैं. इस कारण इस तरह के सिक्के को लेकर स्थिति स्पष्ट की जाए. रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने इसको लेकर यहां देश जारी किया गया है और कहां है कि सभी तरह के सिक्के मान्य है.




