जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा में नारेबाजी और गाली गलौज को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा और मारपीट में दोनों ओर से एक-एक युवक घायल हो गए हैं. घटना की सूचना मिलने पर बागबेड़ा थाना और परसुडीह थाना पुलिस दलबल के साथ पहुंची. बागबेड़ा थाना क्षेत्र के एलबीएसएम कॉलेज रोड में यह घटना सोमवार की शाम श्री श्री बजरंग अखाड़ा समिति के द्वारा विसर्जन जुलूस निकालने से पहले ही हुई. विवाद को लेकर जितेंद्र यादव अपने सभी समितियां के साथ गिरफ्तारी के साथ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे. (नीचे भी पढ़ें)

घटना की सूचना मिलने के बाद लॉ एंड आर्डर डीएसपी तौकीर आलम ने पहुंचकर जितेंद्र यादव को आश्वासन दिया कि लिखित तौर पर आवेदन दे, पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी परंतु जितेंद्र यादव सहित अन्य लोग नहीं माने. हंगामा करने लगे और अजय सिंह के घर के पास जाकर ललकारने लगे तथा गाली गलौज की. वही पुलिस के स्पेशल ब्रांच के एसआई अमित शर्मा पहुंचकर वीडियो बना रहे थे. इस दौरान जितेंद्र यादव के साथ युवकों ने मोबाइल छिनतई करने का प्रयास किया. मोबाइल नहीं देने पर लाठी डडे और मारपीट करने लगे. (नीचे भी पढ़ें)
घटना के बीच दूर खड़ी बागबेड़ा और परसुडीह थाना की पुलिस तमाशा देख रही थी. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि कि किसी के साथ मारपीट हो रही है. इसके बाद पहुंची पुलिस स्पेशल ब्रांच के साथ ज्यादा मारपीट देख पुलिस ने पहुंचकर बल प्रयोग कर हटाया. इसी बीच फोटो और वीडियो बना रहे हैं पत्रकारों के साथ भी गाली गलौज की और धक्का-मुखी की गई. पुलिस के साथ मारपीट और हंगामा वहां के लोग करते रहे. (नीचे भी पढ़ें)
युवक को पुलिस पकड़ कर लेकर जा रही थी परंतु जितेंद्र यादव के साथ अन्य लोगों ने जबरन पुलिस के हाथ से छुड़ाकर लेकर चली गई. पुलिस तमाशा देखती रही. लगभग एक से डेढ़ घंटे तक हो हंगामा होता रहा. घटना की सूचना मिलने के बाद परसुडीह थाना प्रभारी फ़ैज़ अहमद के साथ अन्य पुलिस बल पहुंची थी. पुलिस ने समझा बूझकर मामला शांत कराया. इसके बाद जितेंद्र यादव और अन्य युवकों ने जुलूस को लेकर निकले. पुलिस का कहना है कि पूर्व के ही विवाद को लेकर आज स्थिति उत्पन्न हुई है. लिखित आवेदन के बाद जांच और कार्रवाई होगी. फिलहाल स्थिति सामान्य है. पुलिस नजर बनाए हुए है.



