रामगोपाल जेना,चाईबासा:संथाली सेमलेद चाईबासा के नवनिर्वाचित पदाधिकरियों को तांबो चौक पर समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया. विदित हो कि संथाली सेमलेद चाईबासा द्वारा आयोजित बाहा कार्यक्रम की समीक्षा बैठक 6 अप्रैल के दौरान ही समिति का पुनर्गठन भी किया गया. (नीचे भी पढ़े)

जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में जयराम टुडू, उपाध्यक्ष ठाकुरचंद्र मुर्मू,सचिव अमृत माझी,उप-सचिव किशुन मुर्मू,कोषाध्यक्ष अर्जुन हेंब्रम,उप-कोषाध्यक्ष करण चंद्र टुडू और सलाहकार समिति में डॉ जगन्नाथ हेंब्रम,बुधराय सोरेन,सीताराम सोरेन,लक्ष्मी गुवा हेंब्रम,धर्मेंद्र सोरेन, लखन मुर्मू,राम प्रकाश मार्डी,जेएस सोरेन,दीपक मार्डी का मनोनयन किया गया. (नीचे भी पढ़े)

जिनका कार्यकाल 3 वर्षों का होगा.संस्था के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकरियों का फूल माला एवं अंग वस्त्र देखकर स्वागत किया. संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जयराम टुडू ने सम्मान समारोह के दौरान कहा कि संस्था आने वाले दिनों में अपनी हासा-भाषा, धर्म,संस्कृति,स्वास्थ्य एवं अन्य बिंदुओं पर सकारात्मक काम करेगी. (नीचे भी पढ़े)

जिसका प्रत्येक माह बैठक में समीक्षा करते हुए नित्य नए-नए आयाम स्थापित करेगी.संस्था संथाल समाज को एकजुट रखने का काम तो करेगी ही साथ ही साथ मुंडा मूल के उप-जातियों के बीच समन्वय का काम भी करेगी. सम्मान समारोह के दौरान अंतू हेंब्रम,राजीव हांसदा एवं अन्य उपस्थित थे.



