सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिला के राजनगर थाना अंतर्गत टांगरानी गांव में सोमवार को दो बाइक सवारों की सीधी भिड़ंत हो जाने से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया. जहां दोनों का इलाज चल रहा है. हैरानी की बात यह है कि स्थानीय लोगों ने घटना के बाद 108 एंबुलेंस पर घटना की सूचना दी. मगर, एंबुलेंस चालक ने व्यस्तता का हवाला देते हुए आने से मना कर दिया. इसी बीच स्थानीय लोगों ने सीएचसी प्रभारी को घटना की जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)

उसके बाद सीएससी प्रभारी ने एंबुलेंस भेजा उसके बाद दोनों घायलों को सीएचसी ले जाया जा सका. मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा (बहलदा) कांकी गांव के सुबोध महतो अपने होंडा शाइन बाइक संख्या ओडी11डब्ल्यू- 6098 से टाटा की जा रहे थे. तभी टांगरानी गांव के समीप टाटा से अपने घर कामारवासा लौट रहे मंगल बास्के की बाइक पैशन प्लस जेएच05डी- 0368 से सीधी टक्कर हो गयी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.




