रांची : सोमवार को कोल्हान समेत पूरे झारखंड में तीन बेज के बाद मौसम बदल गया, जहां धूलभरी आंधी के साथ तेज हवाएं चली. सोमवार को कई जिलों में बूंदाबांदी हुई. वहीं कई जिलों में अलर्ट जारी है. इस दौरान मौसम विभाग ने चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, हजारीबाग, लोहरदगा, पलामू, रांची, सरायकेला खरसावां और पश्चिम सिंहभूम जिले में अगले तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की प्रबल संभावना जारी की गयी है. इसके साथ ही इन जिलों में हवा की गति 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वही लातेहार और पलामू में भी गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है. (नीचे भी पढ़ें)
इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. वहीं तीन बजे के बाद जमशेदपुर में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली, जिससे राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा. इस दौरान बूंदाबांदी भी हुई. इस मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि वे सतर्क और सावधान रहे. सुरक्षित स्थानों पर शरण ले. पेड़ के नीचे ना रहें. बिजली के खंभों से दूर रहे. किसान अपने खेतों में ना जाये एवं मौसम समान्य होने की प्रतीक्षा करें.




