चाईबासा : पूरे देश में आज सामाजिक न्याय के मसीहा, भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेदकर की 134वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई. देश भर में इस अवसर पर रैलियां, विचार गोष्ठियां और श्रद्धांजलि के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. लोग संविधान निर्माता डॉ अंबेदकर को याद कर रहे हैं एवं उनके विचारों को आत्मसात करने की बात कर रहे हैं. इसी क्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष संजू पांडे एवं नगर अध्यक्ष पवन शर्मा ने संयुक्त रूप से डॉ अंबेदकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. (नीचे भी पढ़ें)
नगर अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि सबके प्रयास से हम लोग विकसित भारत का सपना पूरा कर सकते हैं. भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समानता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सभी में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता व अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता को बढ़ाने के लिए हमें डॉ अंबेदकर के बताये मार्ग पर चलने की जरूरत है.




