जमशेदपुर : जमशेदपुर भोजपुरिया समाज की ओर से लोक संस्कृति का महान पर्व सत्तुवान चना, मकई एवं जौ का सत्तू, आम के टीकोरा की चटनी, धनियापत्ती, पुदीना की चटनी, आम का आचार, गुड़, प्याज, हरा मिर्चा इत्यादि सामूहिक रूप से सेवन कर धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नू चौधरी एवं झारखण्ड भाजपा प्रदेश के वरीय नेता शैलेन्द्र सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता भोजपुरी समाज के धरोहर व वरीय साहित्यकार अरबिंद विद्रोही ने किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि सत्तुवान भोजपुरी संस्कृति की काल बोधक पर्व है. हिन्दू पतरा में सौर मास के हिसाब से सूरज जब कर्क रेखा से दक्षिण की जाते है तभी ये महान सत्तुवान पर्व मनाया जाता है. भोजपुरिया समाज आज के दिन नदी में स्नान, पूजा के बाद जौ के सत्तू, कच्चा आम के टिकोरा, गुड़ गरीब असहाय को दान, ईस्ट देवता, ब्रह्म बाबा आदि को चढ़ाकर प्रसाद के रूप में नया अन्न को ग्रहण किया जाता है. यह सत्तुवान पर्व संस्कृति के सचेतना, मानव जीवन मे उल्लास एवं सामाजिक सदभाव व प्रेम प्रदान करता है. (नीचे भी पढ़ें)
इस सत्तुवानी पर्व में भोजपुरी समाज के महामंत्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया, यमुना तिवारी हर्षित, मसूद खान, उदय प्रताप हयात, शशि भूषण मिश्रा, कौशलेश कुमार, राजेश पांडेय, सुशील कुमार शर्मा, राजेश भोजपुरिया,डॉ अजय किशोर चौबे, जगदीश मिश्रा, विजय किशोर चौबे, बलविंदर सिंह, अनिल गिरि, सुनील दुबे, जितेश तिवारी, बिमल, पीसी पांडेय, श्याम सुंदर पांडेय, संजय प्रसाद, पप्पू कुमार सिंह, विवेक सिंह बबुवान, अरुण दुबे इत्यादि भारी संख्या में भोजपुरी भाषी उपस्थित थे.




