जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के बोड़ाम एवं पटमदा में सिंचाई के लिये सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर विधायक मंगल कालिंदी लगातार प्रयासरत है. जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने रांची में मंत्री हाफिजूल अंसारी से मुलाक़ात की और उन्हें अवगत कराया कि बोड़ाम पटमदा कृषि आधारित क्षेत्र है जिसको लेकर वहा सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना जुगसलाई विधानसभा को देने की मांग की. मौके पर विधायक ने बताया कि मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना उपलब्ध करवाने को लेकर मंत्री से मुलाक़ात हुई जिसपर उन्होंने आश्वासन दिया है की जल्द इसपर पहल की जायेगी. अगर जुगसलाई विधानसभा को यह योजना का लाभ मिलता है तो किसानो के लिए वरदान साबित होगा और खेती योग्य भूमि में पाइप लाइन के माध्यम से जल लिफ्ट कर सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो पायेगी और इसका सीधा लाभ बोड़ाम – पटमदा के किसानो को मिलेगा.














