जमशेदपुर: जमशेदपुर में सोमवार को जिला कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया. इन लोगों की मांग थी कि निजी स्कूलों में री- एडमिशन लिया जा रहा है, जबकि झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कई बार कहा है कि कोई भी स्कूल री- एडमिशन चार्ज नहीं लेंगे. कई स्कूल री- एडमिशन चार्ज का नाम बदलकर बिल्डिंग डेवलपमेंट और अन्य मद पर खर्च दिखाकर वसूल रहे हैं. कई स्कूलों में 3 महीने का फीस एक साथ लिया जा रहा है. इसके अलावा पुस्तक और सिलेबस चेंज कर दिया जा रहा है, जिससे नई पुस्तकों को खरीदनी पड़ती है. वह भी स्कूल द्वारा बताए गए दुकान से ही किताब कॉपी और एड्रेस लेना पड़ रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
इन सारी बातों के लिए कांग्रेस पार्टी ने आज जोरदार प्रदर्शन किया. उनका कहना था कि जिला शिक्षा पदाधिकारी इसलिए यहां बैठे हैं, जो सरकार के नियम का पालन करवा सके. अगर वह नियम का पालन नहीं करती है तो हम लोग डेरा डालो, धरना और प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित करेंगे. वहीं कई स्कूलों में बीपीएल सीट बच जाने पर उसे डोनेशन द्वारा भरा जा रहा है, जिसका विरोध भी कांग्रेसियों ने किया है.














