चाकुलिया: चाकुलिया के नया बाजार स्थित कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी द्वारा संचालित गौशाला परिसर में शुक्रवार की शाम से एक हाथी शरण लिए हुए है. हाथी गौशाला के आम बगान में लगें आम के पेड़ और आम खाकर फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है. गौशाला कर्मियों ने कहा कि हाथी कल शाम से ही गौशाला के आम बगान में शरण लिए हुए है.(नीचे भी पढे)
कहा कि वे सभी कई बार हाथी को परिसर से बाहर निकलने का प्रयास किया. परंतु वे सभी हाथी को बाहर निकालने में असफल रहें. वहीं हाथी के गौशाला परिसर में होने से गौशाला कर्मी भी काफी भयभीत हैं.



