जमशेदपुर : मई माह में टाटानगर होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राउरकेला-झारसुगुड़ा मेमू 11 से 26 मई, टाटा-इतवारी एक्सप्रेस 11 से 17 मई, राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस 11, 13, 16 मई को रद्द रहेगी. इसी तरह हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस, राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस, हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस और बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस भी कई तारीखों को रद्द रहेंगी. हटिया-टाटानगर, रांची-बोकारो, हटिया-सनकी मेमू और रांची-हावड़ा एक्सप्रेस भी प्रभावित होंगी. (नीचे भी पढ़ें)
योग नगरी-पुरी उत्कल एक्सप्रेस डायवर्ट होकर चलेगी. इसके अलावा राउरकेला झारसुगुड़ा राउरकेला मेमू ट्रेन 11 से 26 मई तक, टाटा इतवारी टाटा एक्सप्रेस 11 से 17 मई तक़, राउरकेला पुरी एक्सप्रेस 11, 13, 16 मई को जबकि पूरी राउरकेला एक्सप्रेस 12, 14 और 17 मई को, भुवनेश्वर राउरकेला भुवनेश्वर एक्सप्रेस 12 और 14 मई को, हटिया झारसुगुड़ा हटिया एक्सप्रेस 13, 15, 17, 20, 22 और 24 मई को रद्द रहेगी. राउरकिला जगदलपुर एक्सप्रेस 15, 16 और 17 मई को, जगदलपुर राउरकेला एक्सप्रेस 16, 17 और 18 मई को और हावड़ा टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस 17 मई को रद्द रहेगी. योग नगरी पुरी उत्कल एक्सप्रेस 11, 13 और 16 मई को दोनों ओर से डायवर्ट होकर चलेगी. टाटानगर बिलासपुर एक्सप्रेस 8, 12, 14, 19, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 मई को रद्द रहेगी. बिलासपुर टाटा एक्सप्रेस 9, 13, 15, 20, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 मई को रद्द रहेगी. (नीचे भी पढ़ें)
हटिया टाटानगर हटिया एक्सप्रेस 14, 15, 20, 25, 26, 27, 28, 29, 30 मई को रद्द रहेगी. रांची बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर ट्रेन, हटिया सनकी हटिया मेमू 9, 13, 14, 15, 20, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 मई को रद्द रहेगी. हटिया टाटा हटिया मेमू ट्रेन 25 और 30 मई को जबकि रांची हावड़ा रांची एक्सप्रेस 25 मई को रद्द रहेगी. दूसरी ओर, रांची रेल मंडल के अंतर्गत चार लेन वाले सिरमटोली, सड़क सह रेल ऊपरी पुल निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. इसके तहत हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस, रांची-बोकारो स्टील सिटी-रांची पैसेंजर, हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर 14, 15, 20, 25, 26, 27, 28, 29 व 30 मई को रद्द रहेंगी. इसके तहत हटिया-टाटा-हटिया ट्रेन 25 व 30 मई को रद्द रहेगी. वहीं, रांची-हावड़ा-रांची एक्सप्रेस ट्रेन 25 मई को रद्द रहेगी.



