जमशेदपुर : समाजवादी पार्टी के महासचिव सह प्रवक्ता युवजन सभा के शुभम सिन्हा ने बीते झारखंड प्रदेश की 3 मांगो के साथ समाजवादी पार्टी के सुप्रीमों अखिलेश यादव के मुख्य कार्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश में जाकर मुलाक़ात की एवं झारखंड को दर्शाते हुए भगवान बिरसा मुंडा की चित्र भेंट किए. सुप्रीमों को प्रमुख तीन बिंदु पर बात हुई. संगठन विस्तार हेतु झारखंड प्रदेश में काम करने पर प्रकाश डाला. प्रथम कार्यालय कोल्हान के जमशेदपुर एवं राजधानी रांची हेतु, अखिलेश यादव का एक दिवसीय झारखंड प्रदेश दौरा का कार्यक्रम सुनिश्चित किया. आने वाले कुछ महीनों में तीसरा 24 जिला में संसाधन मुहैया करवाया जाए. पीडीए विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने के लिए काम होगा.(नीचे भी पढे)
तीनों मांगें लिखित रूप से सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लखनऊ कार्यालय प्रमुख पूर्व एडीएम रमेश चंद्र यादव को सौंपे गया. आगामी नगरपालिका चुनाव हेतु विशेष बिंदुओं पर चर्चा हुई जिसमें प्रदेश सपा के अध्यक्ष रंजन यादव, युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष अभिनव श्रीवास्तव,प्रदेश वरिष्ट महामंत्री मुस्तफा अंसारी, प्रदेश महिला सभा अध्यक्ष तानिया वसु और प्रदेश सचिव हेमंत वर्मा के साथ पूरे झारखंड प्रदेश की रूप रेखा तय हुई. श्री सिन्हा ने प्रदेश के तरफ़ से समस्त झारखंड के समाजवाद विचारधारा के लोगों को बोला कि आगामी नगरपालिका चुनाव एवं अन्य सभी चुनाव में सपा प्रदेश पूरे दम खम के साथ अपने कार्यकर्ता उमीदवार के साथ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं जिसकी पुष्टि कुछ महीना में पूरे झारखंड प्रदेश में माननीय अखिलेश यादव के एक दिवसीय दौरा के जरिए देखने को मिलेगा क्योंकि 24 जिला के हर प्रखंड से कार्यकर्ता उस प्रोग्राम में शामिल होंगे समाजवाद विचारधारा के साथ.




