जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने लुधियाना प्लांट के लिए बहाली निकाली है. डिप्लोमा इंजीनियरों की बहाली निकाली गयी है. इसके तहत इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, प्रोडक्शन, मेटलर्जिकल, मैकेनिकल, इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारक आवेदन कर सकते है. आवेदन की अंतिम तिथि 1 जून है. मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग संस्था से तीन साल का फुलटाइम कोर्स करने वाले आवेदक ही आवेदन कर सकते है. इसके अलावा टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीच्यूट बर्मामाइंस (जमशेदपुर), जेएन टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर गोपालपुर (ओडिशा) और जमशेदपुर के आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर से डिप्लोमा पास करने वाले भी अपना आवेदन दे सकते है. आवेदक के पास डिप्लोमा प्रमाण प्राप्त करने के बाद किसी भी स्टील मैनुफैक्चरिंग यूनिट या इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस प्लांट में काम करने का कम से कम तीन साल का अनुभव होना चाहिए. सामान्य वर्ग के आवेदक की उम्र सीमा 32 साल है (जन्म 1 मई 1993 तक) जबकि एससी, एसटी, ट्रांसजेंडर, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों की उम्र सीमा 35 साल (जन्म 1 मई 1990 तक) तक है. लिखित परीक्षा, इंटरव्यू के बाद शारीरिक जांच के बाद बहाली होगी. (नीचे भी पढ़ें)
चयनित उम्मीदवारों को लुधियाना में जूनियर इंजीनियर के रुप में बहाल किया जायेगा, जिसका वेतनमान 13 हजार 500 रुपये प्रतिमाह होगा जबकि पूरे साल का सीटीसी (कॉस्ट टू कंपनी)5 लाख 6 हजार रुपये होगा. आवेदन पूरे भारत से लोग कर सकते है. आवेदन की अंतिम तिखि 1 जून है. आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही ली जायेगी, जिसके लिए https://tslhr.tatasteel.co.in/recruit/Default.aspx पर क्लिक कर “Advertisement” और फिर “Application form for vacancies in Tata Steel Ludhiana Project.” और फिर “Apply Now” में क्लिक कर अपना आवेदन जमा कर सकते है. लिखित परीक्षा की तिथि https://tslhr.tatasteel.co.in/recruit/Default.aspx इस पर क्लिक कर जाना जा सकते है.




