नयी दिल्ली : इनकम टैक्सपेयर्स को आयकर विभाग की ओर से बड़ी राहत मिली है. असेसमेंट ईयर 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न (आइटीआर) दाखिल करने की अंतिम तारीख को बढ़ाया गया है. आइटीआर फाइल करने की डेडलाइन को 31 जुलाई 2025 से बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 कर दिया गया है. (नीचे भी पढ़े)
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की ओर से बड़ी जानकारी साझा करते हुए टैक्सपेयर्स को राहत भरी खबर दी गई, इसके मुताबिक अब करदाता अपना आईटीआर 31 जुलाई 2025 के बजाय 15 सितंबर 2025 तक दाखिल कर सकेंगे. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए टैक्स रिटर्न की डेडलाइन को 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 करने की घोषणा की. ये राहत टैक्सपेयर्स को राहत देने के लिए की गई है. इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म नोटिफिकेशन में देरी के बाद ये फैसला लिया गया.














