आदित्यपुर: पुलिस ने बीते 27 मई को ट्रक के साथ लोहे के एंगल वगैरह चोरी मामले का उद्वेदन करते हुए कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त राजन कुमार महतो को रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. हालांकि, कांड के मुख्य अभियुक्त विक्की और ललितेश प्रसाद अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं. थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस ने राजन महतो के घर से 220 बंडल लोहे का शटर प्रोफ़ाइल, 94 बंडल लोहे का शटर गाइड, एक लोहे स्ट्रिक (सभी का अनुमानित वजन करीब 16 टन) और एक मोबाइल बरामद किया है. (नीचे भी पढ़े)
थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि 27 मई को जमशेदपुर के सोनारी अंकुर अपार्टमेंट निवासी अमित कुमार केसरी ने लिखित शिकायत दर्ज कराया था. जिसमें उन्होंने बताया कि ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 59- 4171 पर लदे लोहे का एंगल, चैनल, पट्टी को बेईमानी से विक्की एवं ललितेश प्रसाद ने गायब कर दिया है. कांड के अनुसंधान एवं उद्वेदन को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया गया था. छापेमारी के क्रम में कांड में गायब सामानों को रांची के पुदांग ओपी अंतर्गत ढीपा टोली लाला लाजपत राय चौक नियर गुलाब बाग स्वीट्स के पास जीतू महतो के कमरे से बरामद किया गया. वहीं कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त राजन महतो को गिरफ्तार कर लिया गया. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.



