जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर स्थित 106 आरएएफ (रैफ) बटालियन के विशेष आमंत्रण पर सामाजिक संस्था शिवम शिल्प कला केंद्र की ओर से 5 दिवसीय “बिट द हीट” समर कैंप का आयोजन किया गया. इस रचनात्मक शिविर में बच्चों को पर्यावरण जागरूकता, वेस्ट मटेरियल का रचनात्मक उपयोग, रंगों की समझ, स्कूल प्रोजेक्ट्स, आर्ट एंड क्राफ्ट, पेंटिंग एवं मिट्टी से हस्तकला निर्माण जैसे विविध विषयों से अवगत कराया गया. (नीचे भी पढ़ें)

अंतिम दिन संस्था की अध्यक्ष मधु सिंह ने बच्चों को वेस्ट मटेरियल के पुनः उपयोग, उनके पर्यावरणीय महत्व एवं व्यवहारिक प्रयोग की जानकारी दी. समापन समारोह में कमांडेंट मनीषा कुमार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में बच्चों एवं महिलाओं के साथ केक काटकर एवं रिटर्न गिफ्ट वितरित कर खुशियां साझा की गईं. इस सफल आयोजन में संस्था की ओर से निशा सिंह, ममता सिंह, माधुरी देवी, नंदिनी, हर्ष और सुनीता ने विशेष योगदान दिया.














