मुंबई : टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन शुक्रवार को टाटा मोटर्स की वार्षिक आमसभा (एजीएम) में हिस्सा लिया. यह 80वां वार्षिक आमसभा था. इसमें सबसे पहले उन्होंने एयर इंडिया विमान दुर्घटना के पीड़ितों को श्रद्घांजलि दी और एक मिनट का मौन रखा. उन्होंने शेयरधारकों के सवालों का जवाब भी दिया. एन चंद्रशेखरन टाटा समूह के चेयरमैन के साथ ही टाटा मोटर्स के भी चेयरमैन है. यह पहला मौका था जब रतन टाटा के निधन के बाद यह आमसभा आयोजित की गयी थी, जिसमें उन्होंने स्वर्गीय रतन टाटा को भी श्रद्धांजलि अर्पित की. यह पहली कंपनी की आमसभा में एन चंद्रशेखरन शामिल हुए. पिछले दो कंपनियों की आमसभा में वे हिस्सा नहीं लिये थे. इस मौके पर शेयरधारकों को संबोधित करते हुए एन चंद्रशेखरन ने कहा कि भविष्य में इकॉनॉमिक अस्थिरता बनी रहेगी. हाल के वैश्विक हालात, युद्ध जैसे नतीजों के कारण भी अस्थिरता आ रही है. इससे ऑटोमोटिव कंपनियों पर भी असर पड़ा है. श्री चंद्रशेखरन ने कहा कि आज चर्चा करने के लिए बहुत कुछ है. (नीचे भी पढ़ें)
सबसे पहले वे चाहेंगे कि एयर इंडिया फ्लाइट (एआइ) 171 त्रासदी से प्रभावित सभी परिवारों और प्रियजनों के साथ-साथ अपनी जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखें. उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र के रूप में, एक समूह के रूप में, तथा मानवीय स्तर पर, हम सभी के लिए यह एक लम्बा और अशांत सप्ताह रहा है, जिसमें हम एक ही समय में दुःख, शोक और अनिश्चितता की एक बड़ी खाई से गुजर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीने नुकसान से भरे रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि पिछले साल के अंत में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को हम लोगों ने खोया. उनके लिए वह एक मित्र थे और ऐसे व्यक्ति थे जिनका मार्गदर्शन मैं चाहता था, जिनकी मानवता का मैं प्रशंसक था और जिनका विवरणों के महत्व पर ध्यान हमेशा मेरे साथ रहेगा। उनकी कमी हमेशा खलेगी. उन्होंने कहा कि कंपनी के विभाजन की प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने कहा कि (विलय के बाद) इस कैलेंडर वर्ष के अंत तक दो स्वतंत्र सूचीबद्ध कंपनियों के रूप में काम करेंगे. एक वाणिज्यिक वाहनों के साथ और दूसरी यात्री वाहनों और जेएलआर के साथ कंपनी काम करेगा. श्री चंद्रशेखरन ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हमने इस व्यवसाय को काफी मजबूत, सुव्यवस्थित और सरल बनाया है. प्रत्येक व्यवसाय – वाणिज्यिक वाहन, यात्री वाहन और जेएलआर – स्वस्थ, वित्तीय रूप से फिट हैं और उनकी अपनी रणनीति है, जिसका नेतृत्व स्वतंत्र प्रबंधन दल करते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि तीनों व्यवसायों (सीवी, पीवी और जेएलआर) को मिलाकर, टाटा मोटर्स ने वित्त वर्ष 2025 में जटिल मैक्रो वातावरण के बावजूद, पहले के कई मील के पत्थरों को पार करते हुए मजबूत प्रदर्शन किया. श्री चंद्रशेखरन ने कहा कि समेकित आधार पर कंपनी ने 4,39,695 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड उच्च राजस्व, 57,649 करोड़ रुपये का ईबीआईटीडीए और टैक्स भुगतान के पूर्व 34,330 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड दिया , जिसके कारण टाटा मोटर्स समूह इस वर्ष कर्ज मुक्त हो गया. उन्होंने कहा कि श्री टाटा को टाटा मोटर्स और पी.वी. व्यवसाय के पुनरुद्धार और विकास के बारे में जानकारी देने का अवसर मिला। वे बहुत प्रसन्न थे, क्योंकि टाटा मोटर्स उनके दिल के सबसे करीब थी. उन्होंने कहा कि बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025 के लिए प्रति साधारण शेयर 6 रुपये का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है, जो वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी दी गयी.















