चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में पाठ्य पुस्तक और कॉपी की वितरण करने के लिए भेजे गए सरकारी किताब और नोटबुक को विगत दिनों रात्रि प्रहरी ने रद्दी के भाव में कबाड़ी में बेच दिया था. इस मामले में पुलिस ने रात्रि प्रहरी सह आदेशपाल बापी दास को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि इस मामले में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मुसाबनी सह अतिरिक्त प्रभार प्रखंड संसाधन केंद्र चाकुलिया पदाधिकारी के लिखित आवेदन के आधार पर थाना में कांड संख्या 42/ 2025 धारा 303 (2),317(5) /3( 5) बीएनएस के अंतर्गत बीआरसी के रात्रि प्रहरी सह आदेश पाल बापी दास एवं अन्य दो नामजद अभियुक्त के विरुद्ध बीआरसी भवन से सरकारी किताब एवं नोटबुक चोरी कर रद्दी के भाव में कबाड़ी में बेचने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. श्री कुमार ने बताया की अनुसंधान के क्रम में बीआरसी भवन से चुरा कर बेची गयी किताब एवं नोटबुक को कबाड़ी से बरामद कर विधिवत जबकि सूची बनाकर जब्त किया गया और अनुसंधान एवं गिरफ्तारी हेतु छापामारी के क्रम में कांड के प्राथमिकी अभियुक्त बापी दास को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी तो अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है. (नीचे भी पढ़ें)
जब्ती सामग्री की सूची – थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा वर्ग एक के नोटबुक 2400 पीस, वर्ग 5 के नोटबुक 300 पीस, वर्ग 11 के इतिहास किताब 90 पीस, वर्ग 12 के भूगोल किताब 90 पीस, वर्ग 11 के भौतिक किताब 90 पीस, गणित की किताब 50 पीस, 12 के अंग्रेजी किताब 90 पीस, वर्ग 2 के हिंदी किताब 30 पीस, ज्ञानसेतु सुबोध किताब 300 पीस, ज्ञानसेतु सुगम किताब 100 पीस और गिरफ्तार अभियुक्त बापी दास के पास से एक काले रंग का नोकिया कंपनी का कीपैड फोन जब्त किया गया है. मौके पर पुअनि अजीत कुमार, लगेन हेम्ब्रम, दुर्गा चरण तियू, सुधाकर प्रशाद सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.



