चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नया बाजार स्थित वन विभाग के कार्यालय के समीप शुक्रवार को मां भवानी दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने पूजा पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन किया. पश्चिम बंगाल के गिधनी के पुजारी कौशिक दास ने विधिवत मंत्रोच्चारण कर पूजा संपन्न कराई. मौके पर समिति के अध्यक्ष शिवमंगल सिंह ने बताया कि इस वर्ष काफी धूमधाम से और भव्य पंडाल निर्माण कर मां दुर्गा की पूजा की जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि इस वर्ष पूजा के दौरान मेले का भी आयोजन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के कारीगरों के द्वारा भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जाएगा और आकर्षक विधुत सज्जा भी की जाएगी. मौके पर वीरेन्द्र तिवारी, रवीन्द्र नाथ मिश्रा, रामाकांत सिंह, नारायण झा,पवन अग्रवाल, गंगा नारायण दास, रवि बेरा, पवन सिंह, रवि तिवारी, नील सिंह, राज सिंह, अंकित सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.



