रांची: श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 214वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया. रविवार का महाप्रसाद श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के सदस्यों के सौजन्य से आयोजित किया गया. अन्नपूर्णा महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12:30 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद पांडे द्वारा लगाई गई, तत्पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित दो हज़ार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़े)

महाप्रसाद में केसरिया खीर, आलू चिप्स का पैकेट का वितरण किया गया. तत्पश्चात भजन- संध्या के कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायकों ने कृष्ण दरबार में मनमोहक भजनों से भक्तों को अमृत गंगा का रसपान कराते हुए खूब झुमाया. तथा श्री राधा कृष्ण के जयकारा एवं भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया तथा भक्तगण भक्ति रस में डूब गए. तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गई. ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं भजन संध्या में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का भीड़ लगा रहा. (नीचे भी पढ़े)

तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे 4 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. इस अवसर पर-ट्रस्ट के डुंगरमल अग्रवाल,निर्मल जालान राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, मनोज कुमार चौधरी,निर्मल छावनिका, मधु जाजोदिया, शिव भगवान अग्रवाल,सुरेश अग्रवाल, पूर्णमल सर्राफ, सुनील पोद्दार, संजय सर्राफ,पवन पोद्दार,अंजनी अग्रवाल, रमन अग्रवाल, गोवर्धन यादव,आशा मुंजाल,शोभा जालान, रश्मी जालान, निकिता अग्रवाल, धीरज कुमार गुप्ता, अशोक ठाकुर, मुरली परमार,सुधीर कुमार, सत्यम कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे.




