नई दिल्ली : तेल कंपनियों ने 1 जुलाई से कमर्शिअल गैस सिलेंडर के दाम 58.50 रूपये घटा दिए है. बदली हुई कीमते 1 जुलाई से प्रभावी हो गयी है. वहीं 14 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जारी लिस्ट के मुताबिक 19 किलो वाले कमर्शिअल सिलेंडर की कीमतों में 58.50 रुपये तक की कटौती की गयी है. दिल्ली में यह सिलेंडर अब 1665 रूपये में मिलेंगा. पहले यह 1723.50 रुपये में मिल रहा था. वहीं रांची में अब कमर्शिअल सिलेंडर 1770.50 रुपये हो गया है. पहले 1829 रुपये में मिल रहा था. जमशेदपुर में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1787.50 हो गयी है, जो पहले 1844 रुपये थी. (नीचे भी पढ़ें)
1 जुलाई 2025 से कितने हो गए एलपीजी सिलेंडर के दाम
दिल्ली : 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 1693.50 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1751.50 रुपये था.
कोलकाता: 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1826 रुपये से घटकर 1768 रुपये हो गयी है.
मुंबई: 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1645.50 रुपये हो गयी, जो पहले 1703.50 रुपये थी.
चेन्नई: 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1881 रुपये से घटकर 1823 रुपये हो गयी है.
जयपुर: 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत सिलेंडर की कीमत 1751.50 रुपये से घटकर 1693.50 रुपये हो गयी है.
पटना: 19 किलो वाला सिलेंडर अब 1972 रुपये में मिलेगा.
रांची: 19 किलो वाला सिलेंडर अब 1770.50 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1829 रुपये में मिल रहा था.
जमशेदपुर : 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1787.50 हो गयी है, जो पहले 1844 रुपये थी. (नीचे भी पढ़ें)
गौरतलब है कि अप्रैल, मई और जून में भी कमर्शिअल गैस सिलेंडर के दाम घटे थे.




