जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन के मेन गेट के पार्किंग का रेट बढ़ा दिया गया है. इन ऑन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को यह टेंडर दिया गया है. इसके बाद उक्त कंपनी के लोगों ने रेलवे के ही स्टाफ पर 60 रुपये प्रतिमाह की जगह 300 रुपये प्रतिमाह का पार्किंग शुल्क लगा दिया है. इससे कर्मचारियों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ा है. पांच गुणा हुई इस बढ़ोत्तरी का रेलवे के कर्मचारियों ने जोरदार विरोझ किया. इसका विरोध में रेलवे मेंस यूनियन की टाटानगर शाखा अध्यक्ष एसएन शिव एवं शाखा सचिव संजय सिंह द्वारा एरिया मैनेजर और टाटानगर के चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर (सीसीआइ) को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि अचानक किराया बढ़ाने से रेलवे कर्मचारियों का अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा एवं बाइक पार्क करने वाले रेल कर्मचारियों के साथ अन्याय होगा. इस मुद्दे पर एरिया मैनेजर ने किराया कम करने पर हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाए हैं. (नीचे भी पढ़ें)
रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा है कि अगर पार्किंग रेट कम नहीं किया गया तो मेंस यूनियन द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा. साथ ही साथ एरिया मैनेजर को रेलवे क्वार्टर में आ रहे गंदे पानी से अवगत कराया गया है, जिसपर उन्होंने इस समस्या का समाधान करने के लिए तुरत संबंधित अधिकारी से बात करके इसकी जानकारी दिए और इसका यथाशीघ्र समाधान का आश्वाशन मिला. एरिया मैनेजर ने कहा कि रेल कर्मचारियों का बुनियादी सुविधा से कोई समझौता नहीं होगा.



