• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, September 19, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand politics new era : बोकारो में विधायक जयराम महतो ने सबके लिए पेश किया उदाहरण, अपना वेतन से काटकर बच्चों को पढ़ाई के लिए किया सम्मानित, दिये फंड, राज्यपाल खुद उनके कार्यक्रम में शामिल होकर थपथपायी पीठ, कहा – सभी को जयराम महतो से सीखने की जरूरत

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

नावाडीह : बोकारो जिला के नावाडीह स्थित बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हिस्सा लिया. जेएलकेएम के विधायक जयराम महतो ने अपने वेतन का हिस्सा से काटकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया. इस मौके पर राज्यपाल ने विधायक जयराम महतो द्वारा अपने वेतन का अधिकांश भाग प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को समर्पित करने की सराहना की और कहा कि आशा है कि यह कदम अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रेरणा का श्रोत बनेगा. चुनाव के पहले जयराम महतो ने यह वादा किया था कि वह जब चुनकर आयेंगे तो अपने विधायक का वेतन से काटकर बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों के बीच बांटेंगे. उन्होंने अपने वादे को निभाया, जिनके समारोह में भाग लेने के लिए राज्यपाल खुद पहुंचे. राज्यपाल ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल विद्यार्थियों को सम्मानित करने का नहीं, बल्कि स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो के विचारों और कार्यों को स्मरण करने का भी एक सशक्त अवसर है. उन्होंने कहा कि स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो एक महान विचारक, समाज-सुधारक और शिक्षा व क्षेत्रीय अस्मिता के प्रति समर्पित नेता थे, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी शिक्षा और सामाजिक चेतना के माध्यम से समाज में परिवर्तन की अलख जगाई. (नीचे भी पढ़ें)

राज्यपाल ने झारखण्ड विधानसभा सदस्य जयराम महतो द्वारा अपने वेतन का अधिकांश भाग प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को समर्पित करने की सराहना करते हुए कहा कि आशा है कि यह कदम अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा. उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनको बरेली की जनता ने आठ बार लोकसभा में अपना प्रतिनिधि बनाकर भेजा और उन्होंने जनसेवा को सदैव अपने जीवन का लक्ष्य माना. आज भी जनता का स्नेह उनके साथ है क्योंकि वे सदैव जनहित को सर्वोपरि रखा. झारखण्ड राज्य के विकास हेतु यहां के राज्यपाल के रूप में वे सदैव तत्पर हैं. राज्य सरकार को विकास कार्यों में जब कभी भी उनकी जरूरत हो, वे जनहित में हमेशा उपलब्ध हैं. राज्यपाल ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मकता का संदेश देते हैं. उन्होंने कहा कि हाल ही में वे जमशेदपुर के बहरागोड़ा में आयोजित ‘प्रतिभा सम्मान समारोह-2025’ में गये थे और वहां उन्होंने बच्चों के साथ भोजन और संवाद किया था, जो बहुत सुखद अनुभव रहा. राज्यपाल ने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित करने की सराहना की और कहा कि अवसर केवल शहरों तक सीमित नहीं है, गांव-कस्बों के बच्चे भी विकास के समान केंद्र हैं.

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप भारत का भविष्य हैं. कठिनाइयां आएंगी, लेकिन अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी सीमा आपकी प्रतिभा को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती. उन्होंने बच्चों को ईमानदारी, परिश्रम, धैर्य और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया. राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा केवल निजी प्रगति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व का दायित्व भी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का मंत्र ही आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत की नींव है. राज्यपाल ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों, उनके शिक्षकों, अभिभावकों और आयोजकों को बधाई दी. समारोह में झारखंड विधानसभा के सदस्य जयराम महतो, बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, जिला प्रशासन के अधिकारीगण व कर्मीगण, समाजसेवीगण, शिक्षकगण, विद्यार्थीगण, अभिभावकगण उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur police transfer posting : जमशेदपुर के कई थानेदार बदले गए, सोनारी, आजादनगर, परसुडीह, मानगो, गोलमुरी, बहरागोड़ा, बरसोल, कमलपुर समेत अन्य थाना के कौन बने प्रभारी, जाने
खबर

Jamshedpur police transfer posting : जमशेदपुर के कई थानेदार बदले गए, सोनारी, आजादनगर, परसुडीह, मानगो, गोलमुरी, बहरागोड़ा, बरसोल, कमलपुर समेत अन्य थाना के कौन बने प्रभारी, जाने

September 18, 2026
Jamshedpur congress : जमशेदपुर शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर कांग्रेस नेता अवधेश सिंह ने जताई चिंता, ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
खबर

Jamshedpur congress : जमशेदपुर शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर कांग्रेस नेता अवधेश सिंह ने जताई चिंता, ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

September 18, 2026
Jharkhand vidhansabha speaker returns from south africa : दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में 69वे राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेकर लौटे विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, देश की संसदीय व्यवस्था के बारे में दी जानकारी
खबर

Jharkhand vidhansabha speaker returns from south africa : दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में 69वे राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेकर लौटे विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, देश की संसदीय व्यवस्था के बारे में दी जानकारी

September 18, 2026
Next Post

bihar tribals burning- बिहार में पांच आदिवासियों को जिंदा जलाने के मामले में कांग्रेस की जांच टीम गठित, बंधु तिर्की के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच टीम पूर्णिया रवाना

Jamshedpur congress president initiative : मुसाबनी बाजार में वर्षों से जमा कचरे पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की पहल, तत्काल सफाई कार्य शुरू

Jamshedpur education minister gherao :  जमशेदपुर में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को घेरा, 12वीं की बाकी पढ़ाई वर्तमान कॉलेज से पूरी करने देने के लिए सौंपा मांगपत्र, देखें video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

Jamshedpur rural accident – पोटका सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन अन्य गंभीर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News