जमशेदपुर: रंभा कॉलेज में नॉइस लर्निंग एकेडमी, नई दिल्ली एवं रंभा कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में फाइनेंसियल लिटरेसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें नॉइस लर्निंग की तरफ से सुश्री शीतल राठी तथा रंभा कॉलेज की तरफ से डॉक्टर किशन शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया. फाइनेंशियल लिटरेसी कार्यक्रम में सेबी की तरफ से मुख्य वक्ता प्रत्यूष भास्कर के द्वारा फाइनेंस की जानकारी छात्र-छात्राओं को प्रदान की गई, जिसमें वे निवेश के प्रति जागरूक हो सके, साथ में शेयर मार्केट के जोखिम एवं अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकें. (नीचे भी पढे)

विभिन्न जालसाजों द्वारा फाइनेंशियल स्केंडल से अपनी जमा पूंजी बचा सके, जिससे वे सही जगह निवेश कर भविष्य में आर्थिक सशक्त बन सकें. साथ ही साथ रंभा कॉलेज में पेरेंट्स टीचर मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें अभिभावकों ने अपनी सकारात्मक पहल दिखाई. इसमें छात्रों के भविष्य के लेकर विस्तृत चर्चा की गई. साथ ही आगे की शैक्षणिक रणनीतियों के बारे में भी सकारात्मक चर्चा हुई. कार्यक्रम में सचिव गौरव बचन ने कहा हम बच्चों के भविष्य के लिए हमेशा प्रयासरत है और इसके लिए हमें अभिभावकों से भी सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा है. सभी अभिभावकों ने अपनी सकारात्मक रुचि दिखाई और बहुमूल्य समय देने का वादा किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव गौरव बचन, प्राचार्या डॉक्टर कल्याणी कबीर, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ किशन शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर सूरज सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर ऐश्वर्या श्री कर्मकार, असिस्टेंट प्रोफेसर ,लेक्चरर नाजिश कामरान और प्रकाश सिंह उपस्थित रहे.



