जमशेदपुर : रेड क्रॉस सोसाइटी की पूर्वी सिंहभूम शाखा एवं डॉ राममनोहर लोहिया नेत्रालय की ओर से द्रौपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 775वें नेत्र शिविर का आयोजन किया गया. जाने-माने समाजसेवी स्व चिमनलाल भालोटिया एवं उनकी धर्मपत्नी स्व. द्रोपदी देवी भालोटिया के पुण्य स्मृति में यहां बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में शुभारंभ हुआ. स्व. चिमनलाल भालोटिया-द्रौपदी देवी के पुत्र अरुण भालोटिया, पौत्र विनीत भालोटिया एवं प्रतीक भालोटिया ने नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह एवं रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ संयुक्त रूप से जांच सत्र का फीता काटकर नेत्र शिविर का उद्घाटन किया. (नीचे भी पढ़ें)

रेड क्रॉस से जुड़े समाजसेवी स्व चिमनलाल भालोटिया के संस्मरण को याद करते हुए कहा कि अंधापन निवारण अभियान में रेड क्रॉस के महत्वपूर्ण स्तम्भों में थे वे, जिन्होंने रेड क्रॉस के अंधापन निवारण अभियान की भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि यह एक वटवृक्ष का रूप लेकर समाज के जरूरतमंदों की सेवा में अग्रणी भूमिका निभायेगा, आज इस अभियान के विस्तार को देखकर लगता है, उनकी बातें आशीर्वाद स्वरूप फलित हुई. डॉबीपी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टींम ने 68 नेत्र रोगियों की आंखों की जांच की जिसमें से 42 नेत्र रोगियों को मोतियाबिन्द ग्रस्त पाया गया, (नीचे भी पढ़ें)

इन नेत्र रोगियों के अन्य स्वास्थ्य जांच में उपयुक्त पाये जाने पर रविवार को राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन थियेटर में नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया, डॉ. राशि वर्मा एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया जायेगा। जांच सत्र का संचालन रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुJamshedpur red cross : बागबेड़ा में रेड क्रॉस के 775वें नेत्रदान शिविर का हुआ उद्घाटन, स्व द्रौपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट करा रहा आयोजनमार सिंह ने किया, जांच सत्र के दौरान अशोक कुमार सिंह, राजेश मोहन प्रसाद, राधेश्याम कुमार, अशोक कुमार घोषाल, चन्द्रनाथ सरकार, आशीष कुमार, श्याम कुमार एवं रेड क्रॉस के अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की.














