सरायकेला: संयुक्त युवा संघ के सरायकेला जिला अध्यक्ष विशाल पांडेय को बनाया गया है. प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल के निर्देशानुसार संगठन मंत्री उमेश शुक्ला ने विशाल पांडेय को जिलाध्यक्ष सरायकेला खरसावां का घोषणा किया है. जिला कमेटी का विस्तार दो दिन के भीतर करने का निर्देश भी जिला अध्यक्ष को दिया गया है. श्री चंदेल ने आशा व्यक्त करते हुये कहा कि विशाल पांडेय को जिला अध्यक्ष बनाए जाने से संगठन में और भी मजबूती मिलेगी. संगठन की दिशा निर्देश पर वे आगे बढ़ेंगे और संगठन का विस्तार करेंगे.














