जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई निवासी एवं “न्यू फॉर्च्यूनर वर्क्स” के संचालक इंदरपाल सिंह सग्गू उर्फ लड्डी का 18 जुलाई को इलाज के दौरान कोलकाता में दुखद निधन हो गया. वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे. उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि जुगसलाई क्षेत्र में शोक की लहर है. समाजसेवा और व्यापार क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा उनके मिलनसार स्वभाव और सेवा भावना ने सभी के दिलों में एक खास जगह बनाई थी. उनका अंतिम संस्कार 19 जुलाई (शनिवार) को दोपहर 12:30 बजे पार्वती घाट (जुगसलाई) में संपन्न होगा.














