जमशेदपुर : टाटा लीज एरिया को छोड़कर जमशेदपुर शहरी क्षेत्रों में जमीन, मकान, फ्लैट, डुप्लेक्स और दुकानों की रजिस्ट्री एक अगस्त से 10 फीसदी तक महंगी हो जायेगी. मानगो के वार्ड नंबर-9 में सर्वाधिक 11 फीसदी रजिस्ट्री की दरें महंगी होगी. आगामी 31 जुलाई 2025 तक पुराने दर पर घर, जमीन, फ्लैट डुप्लेक्स आदि संपत्ति की रजिस्ट्री होगी. जिला अवर निबंधक राम कुमार मधेशिया के मुताबिक जमशेदपुर शहरी क्षेत्र (लीज कंपनी कमांड एरिया छोड़कर) में 30 जून 2025 तक हुई रजिस्ट्री के आंकड़ों के आधार पर नयी दरों का आकलन और निर्धारण किया गया है. इसमें 30 जून से पूर्व पिछले एक वर्ष की औसत रजिस्ट्री दर के आधार पर यह निर्णय लिया गया. इसमें औसत वृद्धि 10 प्रतिशत से कम रहती है तो भी न्यूनतम 10 प्रतिशत की वृद्धि लागू की गयी. वहीं, औसत 10 प्रतिशत से अधिक होती है तो उतनी ही वृद्धि दर लागू की जायेगी. इस आधार पर मानगो वार्ड नंबर-9 में 11 फीसदी रजिस्ट्री की दरें लागू की जायेगी. पूर्वी सिंहभूम जिले (जमशेदपुर) के अवर निबंधक राम कुमार मधेशिया ने बताया कि 1 अगस्त से मानगो वार्ड नंबर-9 और जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में लीज एरिया छोड़कर जमीन, मकान, फ्लैट, डुप्लेक्स, दुकान समेत अन्य संपत्तियों की रजिस्ट्री की नयी दरें लागू हो जायेगी. इसका आकलन कर विभाग को भेजा गया था. इसमें मानगो वार्ड नंबर 9 में संपत्ति की रजिस्ट्री दरें 11 फीसदी महंगी होगी. (नीचे भी पढ़ें)
संपत्तियों की पुरानी व वर्तमान दरें और पहली अगस्त 2025 से लागू होने वाली दरें
एरिया संपत्ति(संरचना)पुरानी दर -जमीन की पुरानी दर -संपत्ति की नयी रजिस्ट्री दरें जमीन की नयी दर
भाटिया –5005 रु प्रतिवर्ग फीट —7,42,618 रुपये —5506 रु प्रतिवर्ग फीट —8,16,880 रुपये
जुगसलाई — 4312 रु प्रतिवर्ग फीट —3,97,317 रुपये —4743 रु प्रतिवर्ग फीट —4,37,049 रुपये
मोहरदा — 4752 रु प्रतिवर्ग फीट —6,29,909 रुपये —5227 रु प्रतिवर्ग फीट —6,92,900 रुपये
सोनारी — 5510 रु प्रतिवर्ग फीट —10,51,876 रुपये — 6061 रु प्रतिवर्ग फीट —11,57,064 रुपये
उलियान — 5510 रु प्रतिवर्ग फीट —7,64,287 रुपये — 6061 रु प्रतिवर्ग फीट —8,40,716 रुपये
बालीगुमा वार्ड10— 4126 रु प्रतिवर्ग फीट -3,63,376 रुपये -4539 रु प्रतिवर्ग फीट -3,99,714 रुपये
डिमना वार्ड 9— 4126 रु प्रतिवर्ग फीट -4,88,663रुपये -4539 रु प्रतिवर्ग फीट -5,37,529 रुपये
मानगो वार्ड10— 4126रु प्रतिवर्ग फीट -4,09,735, रुपये -4539 रु प्रतिवर्ग फीट -4,50,709 रुपये
मानगो वार्ड 8— 4126 रु प्रतिवर्ग फीट -4,09,735 रुपये -4539 रु प्रतिवर्ग फीट -4,50,709 रुपये
मानगो वार्ड9— 4126 रु प्रतिवर्ग फीट -4,09,735 रुपये -4539रु प्रतिवर्ग फीट -4,54,806 रुपये
पारडीह वार्ड8— 4126 रु प्रतिवर्ग फीट -3,62,564 रुपये -4539 रु प्रतिवर्ग फीट -3,98,820 रुपये
पारडीह वार्ड 9— 4126 रु प्रतिवर्ग फीट -3,62,546 रुपये -4539 रु प्रतिवर्ग फीट -3,98,820 रुपये














