चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की विभिन्न विद्यालयों में रसोइया की काम कर रही माता समिति की सदस्यों ने शनिवार को माता समिति रसोइयां संघ प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में पारा शिक्षक संघ के जिला सचिव गोविंद गोप के नेतृत्व में विधायक कार्यालय पहुंचकर विधायक समीर मोहंती को मांग पत्र सौंपा. सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि वे सभी प्रखंड की विभिन्न विद्यालयों में विगत 20 वर्षों से रसोइया का काम करती आ रही है परंतु उन्हें समय पर मानदेय भी नहीं मिलता है और ना ही परिवार चलाने लायक मानदेय की व्यवस्था हो पाती है. ऐसे में उनके समक्ष आर्थिक समस्या उत्पन्न हो रही है. माता समिति की महिलाओं ने विधायक से मांग किया है कि उन्हें परिवार चलाने योग्य मानदेय भुगतान सुनिश्चित किया जाए,सभी रसोइयों को मइयां सम्मान योजना का लाभ अविलंब दिया जाए, स्वास्थ्य बिमा का लाभ दिया जाए, ड्रेस उपलब्ध कराया जाए, प्रतिमाह सरकारी मजदूरी दर से मानदेय का भुगतान किया जाए. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर विधायक श्री मोहंती ने माता समिति की सदस्यों को आश्वस्त किया कि वे उनकी मांगों को संबंधित मंत्री और पदाधिकारी के समक्ष रखकर समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे. मौके पर अध्यक्ष शितल सोरेन, सचिव सुमित्रा कर्मकार, जयंती मुर्मू, चंपावती मांडी, नियती हेम्ब्रम, भारती महतो, फुलमनी हेम्ब्रम, सुकुरमनी हांसदा, तपसी महतो, ज्योत्स्ना रानी महतो, सुरमिला बास्के, चंचला मांडी समेत अन्य उपस्थित थे.














