जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने दिल्ली प्रवास के दौरान अखिल भारतीय कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज से कांग्रेस मुख्यालय में मुलाकात की एवं संगठन को लेकर विस्तृत चर्चा की. इस दौरान केकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गाबा भी उपस्थित रहे. सितम्बर 21 को प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह मजदूर महासम्मेलन का आयोजन जमशेदपुर में आयोजित करना तय हुआ, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तरीय नेता, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष सहित मंत्री एवं विधायक शामिल होंगे. साथ ही मोदी सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर चर्चा हुई. (नीचे भी पढ़ें)
डॉ उदित राज ने कहा कि मोदी सरकार श्रम कानूनों में संशोधन कर मजदूरों के अधिकारों का हनन करने का प्रयास कर रही है. उन्होंने प्रखंड एवं जिला स्तर पर इसका पुरजोर विरोध करने का आह्वान किया. साथ ही संसद में कांग्रेस सांसदों द्वारा इस पर आवाज बुलंद करने की अपील की. शैलेश पांडेय ने कहा कि 17 अगस्त को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित कर सभी जिलों एवं प्रखंडों में मोदी सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध करने का आह्वान किया जाएगा.



