जादूगोड़ा : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के नामोटोला में घाटशिला के एसीजीएम द्वारा निर्गत इश्तेहार को एक फरार आरोपी के घर चिपकाया गया. यह कार्रवाई सोमवार को जादूगोड़ा थाना व परसुडीह थानी की टीम ने संयुक्त रूप से किया. इस मामले में जादूगोड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल ने बताया कि नरवा पहाड़ पुलिया में बीते वर्ष 2024 के नवंबर महीने में दो बहनों की हत्या कर गुरा नदी में फेंके जाने के मामले में फरार आरोपी के घर परसुडीह में इश्तेहार चिपकाया गया. इस मामले में अन्य पांच लोगों की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है. (नीचे भी पढ़ें)
इस मामले में फरार आरोपी का नाम मिथिलेश ठाकुर है. फ़रार अभियुक्त को 28 अगस्त तक न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने का आदेश दिया गया. यदी आरोपी 28 अगस्त तक उपस्थित नहीं होता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.



