बहरागोड़ा: बहरागोड़ा भाजपा मंडल के अध्यक्ष राजकुमार कर के नेतृत्व में भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में माटिहाना पंचायत के कोटशोल गांव में स्थित हरिजन क्लब भवन परिसर में एक सादे समारोह का आयोजन कर स्कूली बच्चों के बीच कॉपी और कलम का वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर भाजपाइयों ने पीएम नरेंद्र मोदी की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को रखकर छात्रों को जागृत किया. कहा की यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा भाव से मानना है. (नीचे भी पढ़े)
इस सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल हैं. इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष बाप्टू साव, एससी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव बैठा, दिवाकर साव, गौरी महतो, प्रहलाद घोष,जगन्नाथ नायक, टूना नायक समेत अन्य उपस्थित थे.














