गालूडीह: 20 सितंबर को प्रस्तावित रेल टेका आंदोलन की सफलता को लेकर गुरुवार को गालूडीह में आदिवासी कुड़मी समाज की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अनिल महतो ने की. बैठक में रेल टेका आंदोलन की सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. साथ ही आंदोलन में समाज के अत्यधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने को लेकर कुड़मी बहुल गांवों में प्रचार-प्रसार के साथ साथ जागरुकता अभियान चलाने का निर्णय लिया. स्वपन महतो ने कहा कि समाज की ओर से घोषित रेल टेका, डहर छेका आंदोलन घाटशिला प्रखंड में ऐतिहासिक हो इसकी तैयारी प्रारंभ कर समाज के लोगों के बीच जागरुकता पैदा करें. (नीचे भी पढे)
कहा कि कुड़मियों को एसटी में शामिल करने की मांग पुरानी है. वहीं बैठक के बाद मशाल जुलूस निकाला गया. जो शहीद सुनील महतो चौक से रेलवे स्टेशन तक जाकर समाप्त हुई. मौके पर अनिल महतो, स्वपन महतो, मनोज महतो, हरमोहम महतो, जयराम महतो, शैलेन्द्र महतो, नारायण महतो, शरत महतो, पंकज महतो, सुनील महतो, मनोरंजन महतो, मनोज महतो, खोकन महतो, सूरज महतो, बनमाली महतो, भूपति महतो, मिंटू महतो, राखोहरी महतो, राजाराम महतो, दीपक महतो, राजेश महतो, गौरांगो महतो, सुदर्शन महतो, बिकाश महतो, जितेन महतो, धनंजय महतो आदि उपस्थित थे.




