रामगोपाल जेना
कोल्हान/चाईबासा: हिंदू जागरण मंच (युवा वाहिनी) चाईबासा नगर की एक बैठक घसिया स्थित न्यू हनुमान मंदिर पुलहातू में की गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना के जवाब में भारतीय सेना के द्वारा सिंदूर ऑपरेशन कर मुंह तोड़ जवाब दिया गया. पाकिस्तान को एवं कुछ दिन पूर्व अभी महादेव ऑपरेशन के माध्यम से उन आतंकवादियों को मार गिराया गया. इस खुशी के अवसर पर हिंदू जागरण मंच (युवा वाहिनी) के सदस्यों ने तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया है और इसकी तैयारी आज से शुरू कर दी गई है. (नीचे भी पढे़ं)
बैठक में सभी लोगों से अपील की गई हैं कि इस कार्यक्रम में भारी से भारी संख्या में भाग ले और अपने देश के साथ खड़े होकर एकता की परिचय दे. तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक ठाकुर उर्फ पीयूष को बनाया गया है. पीयूष ने बताया कि सरायकेला मोड़ से पोस्ट ऑफिस चौक चाईबासा तक 151 फीट लंबी तिरंगा निकलेगी.



