जमशेदपुर : टाटा स्टील 12 अगस्त को संस्थागत निवेशकों व एनालिटिक्स के साथ मीटिंग करने वाली है. इसकी जानकारी कंपनी की ओर से सेबी को जानकारी दी गयी है. सेबी के नियमों का अनुपालन करने के लिए यह निवेशकों की बैठक बुलायी गयी है. इसमें कंपनी की ओर से सारे निवेशकों को बुलाया जायेगा, जिसमें कंपनी अपना वास्तविक स्थिति की जानकारी देगा. इसके अलावा यह भी जानकारी देगा कि कैसे कैसे भविष्य में काम करना है और भविष्य की चुनौतियां क्या है. (नीचे भी पढ़ें)
गौरतलब है कि टाटा स्टील इससे पहले भी इंवेस्टर्स मीट कर चुका है. कंपनी के चीफ लीगल ऑफिसर व कंपनी सेक्रेटरी पार्वथीसम कांचिनाधाम ने इसकी जानकारी एनएसइ और बीएसइ को दिया है और बताया है कि कंपनी 12 अगस्त को अपनी रुपरेखा बतायेगी.



