जमशेदपुर : 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के बिष्टुपुर गोपाल मैदान में जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने परेड निरीक्षण के उपरांत झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी. समारोह में वीर नारी, वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग, पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार शिवाशीष, अपर उपायुक्त भरीरथ प्रसाद, निदेशक एनईपी संतोष गर्ग समेत जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे तथा बड़ी संख्या में जिलेवासी स्वतंत्रता दिवस के इस भव्य समारोह का गवाह बने.(नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर उपायुक्त ने भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई दी. उन्होने अपने संबोधन की शुरूआत झारखण्ड राज्य एवं भारत वर्ष के चतुर्दिक उन्नति की कामना के करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के उन समस्त सेनानियों को शत्-शत् नमन करता हूं, जिनकी कुर्बानियों के परिणाम स्वरूप हमें 15 अगस्त, 1947 को आजादी मिली. देश की आजादी में पूर्वी सिंहभूम जिले के भी स्वतंत्रता सेनानियों एवं अन्य क्रांतिकारियों ने भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है. पूर्वी सिंहभूम जिला की धरती ऐसे अनेक महान वीर सपूतों के पराक्रम से गौरवान्वित है, जिन्होंने देश की आजादी के बाद भी देश की सुरक्षा हेतु अपना बलिदान दिया है. साथ ही इस पावन अवसर पर झारखण्ड आन्दोलनकारियों एवं उनके परिजनों की उपस्थिति भी हमें गौरवान्वित करती है तथा इसी कड़ी में झारखण्ड आन्दोलन के अग्रिम पंक्ति के पुरोधा स्मृतिशेष आदरणीय दिशोम गुरू शिबू सोरेन की याद भी बरबस हो आती है, जिन्होंने हमेशा झारखण्ड की धरती को प्यार किया और गरीबों के उत्थान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन न्योछावर कर दिया. (नीचे भी पढ़े)
आज वे हमारे बीच नहीं है, किन्तु सम्पूर्ण झारखण्डवासियों के दिलों में हमेशा मौजूद रहेंगे. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीर शहीदों की भूमि के सर्वांगीण विकास एवं प्रत्येक परिवार को आत्मनिर्भर बनाने हेतु जिला प्रशासन कटिबद्ध है. उन्होने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस पुनित अवसर पर अपने कर्त्तव्य के प्रति निष्ठा और समर्पण का भाव रखते हुए तमाम पूर्वी सिंहभूम जिला वासियों से भविष्य में जिले को शान्त, अनुशासित और समृद्ध बनाने का अपील करता हूँ, ताकि यह जिला राज्य ही नहीं अपितु राष्ट्रीय स्तर पर आदर्श जिला बन सके. उपायुक्त ने जिले के समग्र विकास हेतु किए गए कार्य एवं विविध क्षेत्रों में प्राप्त उल्लेखनीय उपलब्धियों से अवगत कराते हुए कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में 11 एवं 12 अगस्त को अनुमण्डल अस्पताल घाटशिला में मिर्गी मरीजों को चिन्हित करने हेतु कैम्प लगाया गया जिसमें एम्स दिल्ली से आये चिकित्सकों द्वारा कुल 426 मरीजों को चिन्हित करते हुए दवा वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़े)

राज्य में पहली बार सदर अस्पताल, पूर्वी सिंहभूम एवं फाईलेरिया कार्यलाय, पूर्वी सिंहभूम के परिसर में एक-एक मॉडल इम्युनिजेशन सेंटर बनाया गया. राज्य में पहली बार पूर्वी सिंहभूम जिला ने आरआइ व एएनसी का चक्र बनाया गया. जिससे लाभार्थी को समझाने में लाभ प्राप्त होती है. जिले में संचालित कुपोषण उपचार केन्द्र में कुपोषित बच्चें को चिकित्सा सेवा क्षेत्र में पीकेएस टेल्को जमशेदपुर अबतक राज्य स्तर मे प्रथम स्थान पर है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 117 कुपोषित बच्चों का ईलाज किया गया जिससे पूर्वी सिंहभूम जिला का स्थान पूरे राज्य में पहला स्थान पर है. पूर्वी सिंहभूम अन्तर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पटमदा की छात्राओं ने पाईप बैंड में जोनल लेवल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया. पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकराडीह, जमशेदपुर के छात्र साईरस कुमार दत्ता का चयन इंस्पायर्ड मानक स्कीम – सकुरा साइंस हाई स्कूलों प्रोग्राम जापान हेतु किया गया. पूर्वी सिंहभूम अन्तर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय दिघीभूला, बोड़ाम ने राज्य स्तर आयोजित कला–उत्सव 2024–25 में छउ नृत्य में प्रथम प्राप्त किया. राष्ट्रीय योग ओल्पियाड, 2025 में पूर्वी सिंहभूम की उपासना कुमारी ने अंडर -14 आयुवर्ग में व्यक्तिगत स्पर्धा में राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक प्राप्त कर पूरे झारखण्ड को गौरन्वित किया. (नीचे भी पढ़े)

आइसीएसई बोर्ड में लोयोला स्कूल विष्टुपुर की छात्रा सांभवी जायसवाल ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे झारखण्ड को गौरन्वित किया. 282 विद्यालयों में आइसीटी लैब की व्यवस्था की गई है. जिले के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत कुल 296 दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण किया गया. लगभग 156811 बच्चों को निःशुल्क पोशाक की व्यवस्था की गई है. वर्ग 1 से 12 के लगभग 204357 बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, स्कूल बैग तथा नोटबुक इत्यादि की व्यवस्था की गई है. वित्तीय वर्ष 2025–26 में कक्षा 8 के कुल 17788 बच्चों को निःशुल्क साइकिल का वितरण किया जा रहा है. सरकारी विद्यालय के कक्षा 1 से 12 में अध्ययनरत सामान्य वर्ग के कुल 7366 बच्चों को मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान किया गया है. महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा का मुख्य उद्देश्य इच्छुक ग्रामीण परिवार को एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने के साथ स्थानीय परिसम्पत्ति का निर्माण करना भी है. रोजगार उपलब्ध कराने के संदर्भ में वित्तीय वर्ष 2025-26 में अगस्त माह तक के लक्ष्य 16,53,439 मानव दिवस सृजन करने के विरूद्ध अब तक 15,39,546 (93.1%) मानव दिवस सृजित किया गया है. महिलाओं द्वारा 88,83,99 मानवदिवस का सृजन किया गया है, जिसमें महिलाओं को रोजगार देने मे पूर्वी सिंहभूम जिला राज्य में प्रथम पायदान पर है. मनरेगा के तहत व्यक्तिगत एवं सामुदायिक दोनों तरह की योजनाओं का संचालन किया जाता है. बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लगाये गये आम के पौधों से हुए पैदावार में से विदेशों में भी निर्यात किया गया, जिससे लाभुकों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है.(नीचे भी पढ़े)

वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी कुल 1284 एकड़ जमीन पर बिरसा हरित ग्राम योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जो भविष्य में ग्रामीण परिवारों के आजिविका का माध्यम होगा. मनरेगा योजना पूरी पारदर्शिता के साथ उद्देश्य की प्राप्ति हेतु अग्रसर है. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)- वित्तीय वर्ष 2016-17 से लेकर वित्तीय वर्ष 2024-25 तक प्राप्त लक्ष्य के विरूद्ध कुल स्वीकृत 50159 इकाई आवास में 47208 इकाई के साथ 94. 12 प्रतिशत (%) आवास अबतक पूर्ण कर लिए गए हैं, जिसके तहत अबतक लगभग 613. 70 करोड़ रूपये खर्च हुए एवं शेष आवासों पर कार्य जारी है. अबुआ आवास योजना अंतर्गत – वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 तक प्राप्त लक्ष्य के विरूद्ध कुल स्वीकृत 20525 इकाई आवास में 5465 इकाई के साथ 26.63 प्रतिशत (%) आवास अबतक पूर्ण कर लिये गये हैं. योजना अंतर्गत अबतक लगभग 181.10 करोड़ रूपये खर्च हुए एवं आवासों पर कार्य जारी है. पूर्वी सिंहभूम जिले में ग्रामीण आजीविका मिशन का क्रियान्वयन सभी 11 प्रखण्ड में किया जा रहा है. परियोजना अन्तर्गत ग्रामिण महिलाओं को सखी मंडल से जोडा जा रहा है. पूर्वी सिंहभूम जिला के घाटशिला प्रखण्ड में सखी डोर सिलाई केन्द, मार्केट कॉम्पलेक्स एवं वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन इकाई का कार्य किया जा रहा है. कौशल विकास- जिला में जेएसएलपीएस के द्वारा संकुल स्तरीय संगठन के माध्यम से युवाओं को मोबलाइजेशन हेतु जागरुकता कार्यक्रम आयोजित की जा रही है. फूलो झानो आर्शीवाद योजना- कुल चिन्हित लाभुकों की संख्या – 2087, एक जीविका से जोड़े गए लाभुकों की संख्या – 2087, कुल लाभुको की संख्या जिनको आजीविका से जोड़ने हेतु ऋण उपलब्ध कराया गया. सावित्राबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना अन्तर्गत कक्षा -08 एवं कक्षा -09 की बालिकाओं को 2500 रूपये, कक्षा– 10 से कक्षा – 12 तक के बालिकाओं को 5000 रूपये एवं 18-19 वर्ष की युवतियों को एकमुश्त 20000 रूपये की आर्थिक सहायता हेतु राशि प्रदान की जाती है. वितीय वर्ष 2025-26 में योजना अन्तर्गत आवंटित लक्ष्य – 36100 के विरुद्ध 18 से 19 वर्ष की कुल – 483 बालिकाओं को योजना के लाभ से लाभान्वित करने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है.(नीचे भी पढ़े)

वर्तमान में पूर्वी सिंहभूम जिले में सामाजिक सुरक्षा अन्तर्गत संचालित योजनाओं द्वारा कुल – 279490 (दो लाख उनासी हजार चार सौ नब्बे ) लाभुकों को 1000 /- रू० प्रति लाभुक की दर से प्रतिमाह 279490000.00 ( सत्ताईस करोड़ चौरानवे लाख नब्बे हजार) रू० की राशि का भुगतान किया जा रहा है. झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजनान्तर्गत जिले में कुल 282054 (दो लाख बिरास्सी हजार चौवन) लाभुकों को 2500 /- रू० प्रति लाभुक की दर से कुल 705135000.00 (सत्तर करोड़ इक्कावन लाख पैंतीस हजार) रू की राशि का प्रतिमाह भुगतान किया जा रहा है. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, सोना – सोबरन धोती-साड़ी योजना एवं चना दाल वितरण योजना का कार्य क्रियान्वित किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़े)
प्री- मैट्रिक छात्रवृत्ति :- वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा 01 से 10 तक में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछडी जाति के कुल – 15,746 छात्रों को पी०एफ०एम०एस० के माध्यम से राषि – 31,53,99,500.00 रूपये भुगतान किया गया है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ी जाति के कुल – 6,927 छात्र – छात्राओं को पी०एफ०एम०एस० के माध्यम से राषि – 11,46,95,840.00 रूपये छात्रवृत्ति भुगतान किया गया है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक कुल – 13536 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति एवं अल्पसंख्यक छात्र / छात्राओं को साईकिलों का वितरण किया गया है. वन अधिकारी अधिनियम 2006 के अन्तर्गत माह जनवरी 2020 से अगस्त 2025 तक व्यक्तिगत 4440, रकवा – 577.11 एकड़, सामुदायिक 40, रकवा -25.74 एकड़ अर्थात् कुल रकवा – 602.85 एकड़ वन पट्टा का वितरण किया गया है. मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल – 801 राषि – 22,45,500.00 रू० एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल1102 राषि –31,71,800.00 रू० भुगतान किया गया है. (नीचे भी पढ़े)

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना :- अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल – 266 लाभूकोंको रोजगार हेतु ऋण राषि – 5,78,41,460.00 रू० का भुगतान किया जा चुका है. बिरसा आवास निर्माण एवं आदिम जनजाति ग्रामोत्थान योजना वित्तीय वर्ष 2023-24 में 50 आदिम जनजातियों के लिए लाभुक के माध्यम से आवास निर्माण की कार्रवाई की जा रही है, जिसमें 19 लाभूकों के द्वारा आवास निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं शेष कार्य जारी है. पूर्वी सिंहभूम जिला अन्तर्गत 11 अदद प्रखंडो में स्थित कुल ग्रामीण आबादी 17,07,193 अदद है तथा कुल घर 3,55,755 अदद है. जिसमें 124453 अदद घरों में जलापूर्ति योजनाओं द्वारा पाईपलाईन के माध्यम से नल जल उपलब्ध करा दी गई है. शेष 231302 अदद घरों में वर्ष 2026 तक पेयजलापूर्ति उपलब्ध करा दी जायेगी, जिसके लिए 13 अदद ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना निर्माणाधीन हैं. पेयजल एवं स्वच्छता यांत्रिक प्रमण्डल, जमशेदपुर :वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिला अनाबद्ध निधि अन्तर्गत कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय, सुन्दरनगर, जमशेदपुर में 500 एलपीएच आटोमेटिक इंडस्ट्रियल रिवर्स ओस्मोसस आरओ प्लांट के अधिष्ठापन के कार्य पूर्ण है एवं शुद्ध पेयजलापूर्ति चालू है. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा वीर नारी दुर्गावती देवी, पति- शहीद हवलदार जीतेन्द्र कुमार शर्मा को सम्मानित किया गया. साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पुलिसिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जिनके नाम डॉ. प्रतिमा कुमारी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी धालभूमगढ़, हेमवती पिंगुआ, वरीय कार्यालय अधीक्षक, राम विनय प्रसाद, प्रधान लिपिक, अमितेश तिवारी, सहायक, अनिता महतो, सहायक शिक्षिका, अरूण कुमार, चीफ वार्डेन सिविल डिफेंस, दयाशंकर मिश्रा डिप्टी चीफ वार्डेन, सिविल डिफेंस, स्नेहा कुमारी(खेल), शुभम पात्रा (जैक बोर्ड 10वीं टॉपर), भूमिका मिश्रा (जैक बोर्ड 10वीं टॉपर), शांभवी जायसवाल (आईसीएसई बोर्ड में 10वीं नेशनल टॉपर) तथा चौकीदार रिंकू सिंह, बबलु सोरेन, लखन कर्मकार, अरूप सरदार शामिल है. परेड में एनसीसी गर्ल्स को प्रथम, एनसीसी ब्वॉयज को द्वितीय, स्काउट एंड गाइड (गर्ल्स) को तृतीय स्थान प्राप्त होने पर मेडल देकर सम्मानित किया गया.
*



