जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट का मुख्य स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम मेन गेट पर मनाया गया. टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (उपाध्यक्ष) कारपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदर रमम ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराया. इस मौके पर टाटा स्टील के सिक्योरिटी के अरविंद सिंह के नेतृत्व में सिक्योरिटी और एससीआईएसफ के जवानों ने परेड प्रस्तुत किया. इस दौरान डॉग स्क्वॉड ने भी अपनी प्रस्तुति दी. (नीचे भी पढे)

इस मौके पर अपने संबोधन में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदर रमन ने कहा कि देश को आर्थिक तौर पर आजाद बनाने की दिशा में टाटा समूह और टाटा स्टील ने काफी भूमिका निभाई है. टाटा स्टील अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेगा. उन्होंने मौजूदा हालात के बारे में भी लोगों को अवगत कराया और कहा कि आज देश को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है लेकिन आम लोगों को अपने अधिकार के साथ कर्तव्यों का भी निर्वहन करना होगा. टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट ने लोगों से अपील की कि वे लोग आजादी का सही उपयोग करें दुरूपयोग ना करें. उन्होंने बताया कि भारत आर्थिक तौर पर मजबूत हो रहा है. (नीचे भी पढे)

उन्होंने कहा कि देश लगातार बदल रहा है. दुनिया डिजिटल की ओर बढ़ रही है. भारत को भी उस दिशा में आगे बढ़ाना है. टाटा स्टील इस दिशा में अपनी भूमिका कारगर तौर पर निभा रहा है. उन्होंने कहा कि टाटा स्टील सिर्फ एक कंपनी नहीं बल्कि देश को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने का एक माध्यम है. कंपनी सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन कर रही है जबकि सर्कुलर इकोनामी को भी बढ़ावा दे रही है. (नीचे भी पढे)
उन्होंने कहा कि आज का दिन सिर्फ स्वतंत्रता दिवस कैलेंडर पर नहीं है बल्कि यह दिन देश में योगदान देने वाले हर उसे व्यक्ति को याद करने का दिन है जिसने देश को सशक्त और मजबूत बनाया. चाहे वह मजदूर हो या इंजीनियर या डॉक्टर या अन्य पैसे से जुड़े लोग जिन्होंने देश को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाई आज उनको याद करने का दिन है. उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर टाटा स्टील के सारे वरीय अधिकारी, टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी समेत अन्य लोग मौजूद थे.



