जमशेदपुर: जमशेदपुर के सभी सरकारी विभागों के कार्यालयों मे स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. विभागीय अधिकारियों ने झंडोत्तोलन किया और राष्टीय ध्वज को सलामी भी दी गयी. वहीं बिस्टुपुर स्थित वन विभाग कार्यालय में भी झंडोत्तोलन किया गया, यहां पर डीएफओ सबा आलम ने झंडोत्तोलन किया और झंडे को सलामी दी. इस दौरान राष्टीय गान भी गाया गया. (नीचे भी पढ़े)
मौक़े पर कोल्हान की आरसीसीएफ स्मिता पंकज सहित वन विभाग के कई अधिकारी भी शामिल हुए. इसके बाद मानगो के दलमा रेंजर कार्यालय में रेंजर दिग्विजय सिंह ने झंडोत्तोलन किया, वहीं, सभी अधिकारियों ने कोल्हान वासियों के साथ साथ राज्य वासियों से एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील भी की. ताकि, पर्यावरण बेहतर बन सके. पर्यावरण बेहतर होगा तभी हम स्वच्छ रह सकते है. ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने पर जोर दिया गया.



