जमशेदपुर: झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार द्वारा समाजवादी विचारक, निर्भीक एवं वरिष्ठ पत्रकार, सहकारिता आंदोलन के ध्वजधारक तथा पूर्वी सिंहभूम ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह को झारखंड रेड क्रॉस सोसाइटी का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर सामाजिक कार्यकर्ता राजीव दुबे, अली रजा खान, रिजवानुल हक, दीपक शर्मा ने अपनी शुभकामनाएं व बधाई दी. साथ ही उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. उनका संपूर्ण जीवन समाज की बेहतरी, सहकारिता आंदोलन के सशक्तिकरण एवं पत्रकारिता के माध्यम से जनता की सच्ची आवाज़ को बुलंद करने में समर्पित रहा है. (नीचे भी पढ़े)
उनकी निर्भीकता, निष्ठा एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें सदैव विशिष्ट बनाया है. उनके नेतृत्व में झारखंड रेड क्रॉस सोसाइटी न केवल और अधिक सशक्त होगी, बल्कि मानवीय सेवा, चिकित्सा सहयोग एवं समाजहित के कार्यों में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगी. उन्होंने कहा कि श्री सिंह की कार्यशैली एवं दूरदर्शिता से झारखंड की जनता को रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से व्यापक लाभ मिलेगा और सामाजिक सरोकारों की दिशा में नई ऊर्जा का संचार होगा. विजय कुमार सिंह की यह नियुक्ति न केवल झारखंड की जनता के लिए गौरव का विषय है, बल्कि उन सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए भी प्रेरणा है जो समाजहित और जनसेवा को अपना ध्येय मानते हैं.



