जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) संयोजक मंडली द्वारा वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं झारखण्ड आंदोलनकारी एवं राज्य के स्कूली शिक्षा व निबंधन मंत्री स्व. रामदास सोरेन की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में झामुमो के पदाधिकारियों ने उनके कार्य को याद किया और श्रद्धा सुमन अर्पित की. (नीचे भी पढ़ें)
इसमे जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, पोटका विधायक संजीब सरदार, विधायक समीर मोहनती, लक्मण टुडू, मोहन करमकर, राजू गिरी, हिदायत खान, प्रमोद लाल, लालतू महतो, बदरूदिन, सुनील महतो, बगाई मरड़ी, महाबीर मुर्मू, और हजारों महिलाएं एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी. विधायक मंगल कालिंदी ने कहा की रामदास दा सरल, सहज और जमीन से जुड़े नेता थे। अपने सार्वजनिक जीवन में हमेशा आम लोगों की परेशानियां दूर करने के लिए खड़े रहे. संजीब सरदार ने कहा की रामदास सोरेन आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका व्यक्तित्व और कार्य सदैव ऊर्जा और प्रेरणा देते रहेंगे.



