चाकुलियाः चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत अंतर्गत पाकुड़िया (बांधडीह) में गुरूवार को एसकेबी क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनाराम हांसदा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए श्री हांसदा ने कहा कि मैने हमेशा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि खेल से आपसी एकता और भाईचारा को बढ़ावा मिलता है. खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन कर अपना और क्षेत्र का नाम रौशन कर सकते हैं. उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे नशा से दुर रहें. मौके पर विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया. इस अवसर पर मुखिया दानगी सोरेन, पंचायत समिति सदस्य तापस महतो, युवा समाजसेवी तरुण कुमार महतो, बोसोन मुर्मू, किसान हांसदा, दुर्गा हांसदा, टीकाराम मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.



