जमशेदपुरः बालश्रम रोकथाम के लिए बने सरायकेला खरसावां जिले का टास्क फोर्स के द्वारा चांडिल थाना अंतर्गत कांदेरबेड़ा चौक पर होटल एवं ढाबों पर चांडिल पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई. इस दौरान कई नाबालिग बच्चों को काम करते हुए टास्क फोर्स के द्वारा रेस्क्यू किया गया. (नीचे भी पढ़े)

होटल संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की बात कही. टास्क फोर्स में बाल कल्याण समिति के सदस्य सैयद आयाज हैदर, बीना रानी महतो, पद्मा गोराई, चाइल्ड हेल्प लाइन की को-ऑर्डिनेटर कविता मिश्रा, समीर महतो, युवा संस्था के मुकेश पांडेय, डालसा के सुखरंजन एवं बिट्टू प्रजापति, आसनबनी के मुखिया विधु मुर्मू साथ में चांडिल थाना का एस्कॉर्ट पार्टी शामिल थी. (नीचे भी पढ़े)
टास्क फोर्स ने गोपाल गोराई के ढाबा, बोडे हेम्ब्रम,सरोजानन्द मुर्मू और जगदीश होटल में छापेमारी की गई. इसमें पांच नाबालिग का रेस्क्यू किया गया. इसके बाद परिजनों को सीडब्लूसी के द्वारा सौंप दिया गया.



