रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर: चक्रधरपुर में आदिवासी समाज का प्रकृति का पर्व करम परब की शुरुआत हो चुकी है. सीकेपी व आस पास के क्षेत्र में करम पूजा को लेकर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं.करम गीतों से क्षेत्र गूंजायमान है. रविवार को चक्रधरपुर के कुड़मी समाज द्वारा पोटका उलीडीह मोड़ से आसनतालिया तक करम जाऊआ लेकर भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी. (नीचे भी पढे)

शोभा यात्रा में चक्रधरपुर के 50 गांव से कुड़मी समाज के हजारों लोग नाचते व कुड़माली गीत गाते शामिल हुए. शोभायात्रा में चक्रधरपुर प्रखंड के अलावा बंदगांव तथा सोनुवा के कुड़मी समाज के लोग शामिल हुए. वहीं खास बात यह रही कि शोभायात्रा में शामिल कुड़मी समाज के सभी लोग पारंपरिक परिधान में नजर आए. डीजे के साथ-साथ हाथ में मांदर ढोल नगाड़ा बजाते हुए यह शोभायात्रा निकाली गयी. (नीचे भी पढे

शोभायात्रा एनएच-75 (ई) सड़क मार्ग के पोटका उलीडीह से शुरू होते हुए पोटका चर्च, प्रेम निवास, इतवारी बाजार, एलआइसी बिल्डिंग, ओवरब्रिज, पवन चौक, भगत सिंह चौक, चेकनाका, प्रखंड कार्यालय, मारवाड़ी स्कूल से गुजरते हुए आसनतालिया मैदान पहुंचकर समाप्त होगी.




