जमशेदपुर : जुगसलाई एमई स्कूल रोड स्थित डेजी गार्डेन स्कूल में गुरुवार को समर कैंप की शुरुआत हुई. इस समर कैंप में स्कूल के बच्चे उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

समर कैंप की शुरुआत गणेश वंदना के साथ की गई, जिसके बाद बच्चों ने डांस किया. डांस के पश्चात बच्चों को रिफ्रेशिंग ड्रिंक सर्व किया गया, जिसका उन्होंने खूब आनंद लिया. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद बच्चों के लिए विविध खेलों का आयोजन किया गया. इसके तहत बच्चों ने जंपिंग इन शेप्स, आइडेंटिफाइ द कलर एंड पुट इन सेम बॉक्स जेसे खेलों में उत्साह के साथ भागीदारी की. इस दौरान बच्चों ने समर फ्रूट्स का भी आनंद लिया. (नीचे भी पढ़ें)
खेलों के आयोजन के बाद बच्चों के लिए खाने का इन्तजाम किया गया. इसमें बच्चों ने बड़े आनंद के साथ चिप्स, ब्रेड/बटर/जैम जैसे खाद्य पदार्थों का आनंद लिया. (नीचे भी पढ़ें)
इस आयोजन को सफल बनाने में प्राचार्या श्वेता शर्मा, शशिकला सिंह, शिक्षा अग्निहोत्री एवं मधु सेठ आदि शिक्षिकाओं ने मुख्य भूमिका निभाई, जबकि सहायिका सुशांति देवी और रेखा देवी ने भी सहयोग किया.


















