जमशेदपुर : जमशेदपुर में बुधवार को देशव्यापी आह्वान के तहत केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट्स संगठनों ने अवैध और अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की. इस दौरान शहर की अधिकांश दवा दुकानें बंद रहीं, जिससे कई इलाकों में लोगों को दवाएं लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि आपातकालीन सेवाओं से जुड़ी कुछ मेडिकल दुकानों को खुला रखा गया है. जमशेदपुर केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के नेतृत्व में दवा विक्रेताओं ने ऑनलाइन दवा कंपनियों की कार्यप्रणाली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के ऑनलाइन दवाओं की बिक्री और होम डिलीवरी जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है. साथ ही भारी छूट देकर दवा बिक्री किए जाने से छोटे और लाइसेंसधारी दवा दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

संगठन के अध्यक्ष पंकज छाबड़ा ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियम लागू करने की आवश्यकता है. केमिस्ट संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से उपायुक्त को सौंपा. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द ठोस कदम नहीं उठाती है तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

देशभर में 2 लाख से अधिक दवा की दुकानें बंद : बुधवार को देशभर में 2 लाख से अधिक दवा की दुकानें बंद है. वही कोल्हान में लगभग 1200 दुकान बुधवार को बंद है. जमशेदपुर के नर्सिंग होम के 59 दवा दुकान खुली है ताकि इमरजेंसी में लोगों को दवा मिल सके.







