चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ हेमंत सरकार द्वारा विश्वासघात व वादाखिलाफी किसानों की ज्वलंत समस्याओं के खिलाफ भाजपाइयों ने प्रखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा. मौके पर जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी के नेतृत्व में भाजपाईयों ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर धरना दिया. मौके पर संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि महागठबंधन सरकार ने चुनाव पूर्व किसानों को लेकर कई बड़े-बड़े वादे किए थे. उन वादों को पूरा करने में हेमंत सरकार नाकाम साबित हुई है. (नीचे भी पढ़े)
झामुमो और कांग्रेस ने अलग-अलग जारी अपने घोषणा पत्र में किसानों को धान का 3200 रूपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य देने, वन उत्पादों के एमएसपी में 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने, कृषि कार्य के लिए फ्री बिजली देने, किफायती दर पर खाद, बीज, कृषि उपकरण देने सहित कई वादें किए परंतु सरकार बनते ही यह सरकार अपने सभी वादों को भूल गई है. उन्होंने कहा कि किसानों को 3200 रूपये क्विंटल धान का मूल्य देने की बात करने वाली सरकार समय पर किराए का केंद्र तक खोल नहीं पाती है, 48 घंटे में किसानों के भुगतान का दवा फिसड्डी साबित हुआ है. आज किसान धान बेचने के महीनों बाद भी हजारों किसानों का करोड़ों रुपए सरकार के पास बकाया है. इस सरकार के कार्यकाल में पीडीएस के नमक तक की कालाबाजारी हो रही है. धरना के पश्चात भाजपाईयों ने राज्यपाल के नाम 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा. इस मौके पर लक्ष्मण मांडी, हरी साधन मल्लिक, प्रखंड अध्यक्ष महादेव महतो, चंदन महतो, राजीव महापात्र, संजय दास, चन्द्रमोहन मांडी, तपन बेरा, शंकर नाथ, जेपी मुर्मू, बनमाली दास समेत अन्य उपस्थित थे.







