जमशेदपुर : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में तीन दिवसीय समर कैंप का उत्साहपूर्ण आयोजन प्रारंभ हुआ. इस विशेष समर कैंप में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा विभिन्न रचनात्मक, शैक्षणिक एवं मनोरंजक गतिविधियों में अपने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. पूरा विद्यालय परिसर बच्चों की हंसी , उत्साह और रंग बिरंगी गतिविधियों से जीवंत हो उठा. समर कैंप के अंतर्गत बच्चों के लिए अनेक रोचक प्रतियोगिताएं एवं गतिविधियां आयोजित की गई. पहले दिन केजी के बच्चों के लिए होल्ड द बॉल, मेक आइस क्रीम, कक्षा 1 और 2 के लिए बैलेंस द बुक, क्रॉस द नंबर, कक्षा 3 और 4 के लिए कार्ड मेकिंग, कक्षा 5 और 6 के लिए पेपर क्राफ्ट अन्य कार्यक्रम में कुक विदाउट फायर मेहंदी, वॉल पेंटिंग इत्यादि में बच्चों ने हिस्सा लिया. कुक विदाउट फायर गतिविधि में बच्चों ने बिना आग का उपयोग किए स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन तैयार किए, जबकि क्राफ्ट मेकिंग और कार्ड मेकिंग में विद्यार्थियों की कलात्मक सोच और रचनात्मक देखने को मिली. (नीचे भी पढ़ें)
वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यालय की दीवारों को सुंदर चित्रों और प्रेरणादायक संदेशों से सजाने का कार्य शुरू किया गया जो तीन दिवसीय कार्यक्रम है. वही मेहंदी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक एवं सुंदर डिजाइनों के प्रदर्शन किया. खेलकूद गतिविधियों में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता तथा मनोरंजन खेल ब्लो द कप इन द बॉक्स ने बच्चों में टीम भावना सहयोग और आत्मविश्वास को बढ़ावा दिया. इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ मानसिक एवं शारीरिक विकास का भी अवसर प्राप्त हुआ. कार्यक्रम के आयोजन की शुरुआत स्कूल के प्रधानाचार्य ने अपने भाषण द्वारा फीता काटकर किया. प्रथम दिन के कार्यक्रम के समापन के बाद विजेताओं को मेडल लेकर सम्मानित किया गया.
आज का कार्यक्रम काफी सराहनीय और सफल रहा.







