चाकुलिया: बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप से जहां लोग परेशान हैं और राहगीर पानी के लिए दर दर भटकते है. राहगीरों और लोगों के लिए रविवार को चाकुलिया पुलिस ने पानी की व्यवस्था की. पुलिस ने प्रखंड के बिरसा चौक स्थित शिव मंदिर के पास और नयाबाजार के सुभाष चौक के पास सार्वजनिक रूप में पानी की व्यवस्था की है. इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मिट्टी के घड़े में नल लगे मटका में पानी भर कर लोगों के लिए रखा गया है ताकि राहगीरों को इस भीषण गर्मी में पीने के लिए पानी मिल सके. (नीचे भी पढ़े)
पुलिस की इस पहल की लोगों ने सराहना की है. विदित हो कि सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिला के सभी डीसी को यह निर्देश दिया है कि सरकारी कार्यालय व निजी कार्यालय के पास, या फिर आम लोगों को आना जाना ज्यादा रहता है वहां पर पेयजल की व्यवस्था हरहाल में कराए,ताकि इस भीषण गर्मी में पानी की कमी नहीं हो.







