जमशेदपुर : आज दिनांक 24-05-2026 को सिंहभूम असंगठित कामगार यूनियन ने सिदगोड़ा यूनियन कार्यालय में झारखंड के पूर्व मंत्री, बेरमो के पूर्व विधायक और इंटक के राष्ट्रीय महासचिव रहे स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. (नीचे भी पढ़ें)
श्रद्धांजलि सभा में इंटक के राष्ट्रीय सचिव सह यूनियन के अध्यक्ष विजय खां ने कहा कि इंटक के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह के विचारों, मार्गदर्शन एवं उनके पदचिह्नों पर चलते हुए मजदूरों के अधिकारों, कल्याण और संघर्षों के लिए समर्पित रहना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी. श्रद्धांजलि सभा में विजय खां के अलावा सुलोचना खाँ, विशाल खाँ, राकेश पांडे, धर्मेंद्र प्रधान, आकाश, गौरव, कौशल झा, मल्ली सिंह, अमर, विवेक राज, प्रदीप कुमार, अमन राय सहित अन्य लोग शामिल रहे.







